*एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता एवं हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन: बिरथरे
*पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के संगठनत्मक प्रेरणादायक विचारों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं: सुरेन्द्र शर्मा
शिवपुरी, दिनांक 25 सितंबर 2026। अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक एवं हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्तायों ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र बिरथरे,पूर्व विधायक प्रहलाद भारती,जिला उपाध्यक्ष नवाब सिंह कुशवाहा एवं जिला महामंत्री के पी परमार ने भाजपा के पितृ पुरुषो पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा की
भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक तथा भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा-स्रोत पंडित दीनदयाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा,सादगी, शुचिता और सिद्धांतनिष्ठा का प्रेरक उदाहरण है। ‘अंत्योदय’ के माध्यम से उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास, अवसर और सम्मान पहुँचाने का मार्ग दिखाया, वहीं ‘एकात्म मानववाद’ के माध्यम से उन्होंने समावेशी, संतुलित एवं समन्वित विकास की व्यापक दृष्टि प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि उनके विचार, जीवन और आदर्श सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।उनकी जयंती पर उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए अंत्योदय, राष्ट्रहित और समाजसेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करने का प्रण लें।
इस अवसर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक नरेन्द विरथरे ने कहाँ की एकांत मानववाद एवं अंत्योदय के प्रेरणा एवं हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल जी की 110 वी जयंती पर हम उनके बताये मार्ग पर चले यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होंगी।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री के पी परमार ने करते हुए कहाँ की पंडित दीनदयाल जी उपाध्यक्ष का एक मात्र लक्ष्य अंतिम छोर के व्यक्ति का भी विकास हों भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार ने बताया की आज पूरे जिले के सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल जी की जयंती मनाई गई है
आज भाजपा कार्यालय मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, वरिष्ठ भाजपा नेता हरवीर सिंह रघुवंशी, अशोक खंडेलवाल, मुकेश चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलजा लवंगीकर, मण्डल अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा, विपुल जैमिनी, गिर्राज शर्मा, रमन बिहारी गुर्जर मुन्ना लाल कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, जिला मंत्री दीपा बंसल,बबीता जाटव, शुर्भा शर्मा, निर्दोष गोयल, राधे गुप्ता, रितेश जैन सहित सभी भाजपा के देवतुल्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें