ऋषि शर्मा की रिपोर्ट
* शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, कानून, साहित्य और कला समेत विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं होंगी सम्मानितशिवपुरी। सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी द्वारा जिले की युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनके उत्कृष्ट योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से ब्राह्मण युवा प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 20 सितंबर 2026, रविवार को किया जा रहा है। समारोह प्रातः 11 बजे होटल मातोश्री, ग्वालियर बायपास, शिवपुरी में आयोजित होगा। आयोजन परम पूज्य महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज एवं पूज्य महासंत चूना खो सरकार महाराज के आशीर्वाद से संपन्न होगा।
समारोह में फिल्म ‘हनुमान अंश’ के संगीतकार एवं गायक पंडित साधु तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं आचार्य जगदीश जैमिनी, पंडित मधुसूदन चौबे, पंडित प्रमोद भार्गव एवं पंडित विजय तिवारी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी सामाजिक एवं विशिष्ट विभूतियां विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।
पांच वर्गों की प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
आयोजन में ब्राह्मण समाज की उन युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, कानून, साहित्य एवं कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रतिभाओं के सम्मान के साथ ही इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए ब्राह्मण समाज के लोकसेवकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
भगवान परशुराम पूजन से होगा शुभारंभ
समारोह की शुरुआत भगवान परशुराम जी के पूजन-अर्चन से होगी। इसके बाद अतिथियों का स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रतिभा सम्मान एवं सेवानिवृत्त ब्राह्मण लोकसेवकों का सम्मान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोजन समिति के अनुसार समारोह का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना, उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मान देना और युवा पीढ़ी को शिक्षा, सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। समारोह का समापन शाम लगभग 4:30 बजे होगा।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें