Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: फटाका फोड़ तेज रफ्तार बुलेट का हंस बिल्डिंग के पास कोहराम, दो बाइकों में मारी जोरदार टक्कर, एक परिवार के तीन लोग गम्भीर घायल, लोग बोले, रोज होते हादसे स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
ऋषि ओजस्व शर्मा की रिपोर्ट 
शिवपुरी। शहर में गुरुवार को फटाका फोड़ तेज रफ्तार बुलेट का हंस बिल्डिंग के पास जमकर कोहराम बरसा। अत्यधिक तेजी से दौड़ाई जा रही बुलेट ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारी, जिससे एक बाइक पर सवार एक परिवार के तीन लोग गम्भीर घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक वाला भी घायल हुआ। जिन्हें डॉ शैलेंद्र गुप्ता ने प्राथमिक उपचार प्रदान किया साथ ही लोगों ने घायलों की अस्पताल भिजवाने में मदद की। इस वक्त मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। साथ ही डायल 112 भी मौके पर आ गईं थी।
हादसे के बाद बुलेट सवार ने भागने की कोशिश की जिसके चलते वह दूसरी बाइक से जा भिड़ा साथ ही बेहद तेज गति होने के चलते बुलेट का अगला टायर फट गया था। 
रोज होते हादसे स्पीड ब्रेकर की मांग
हंस बिल्डिंग के पास आए दिन हादसे होते हैं जिसके चलते स्थानीय निवासी समाजसेवी रविन्द्र शिवहरे, डॉ शैलेंद्र गुप्ता, पप्पू शिवहरे आदि ने चौराहे के आसपास स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग ट्रैफिक पुलिस से की है। न्यू ब्लॉक के लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर चिंता जाहिर की है।
केनरा बैंक से लौट रहा था नामदेव परिवार
न्यू दर्पण कॉलोनी निवासी दीपक नामदेव (35), उनकी पत्नी किरण नामदेव (30) और उनका 4 वर्षीय बेटा राम नामदेव केनरा बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिवार को टक्कर मारने के बाद बुलेट आगे जाकर एक अन्य बाइक से भी टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
न्यू ब्लॉक में बुलेट तेज रफ्तार से फटाके फोड़ती घूमती देखी गई
न्यू ब्लॉक के स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में शामिल बताई जा रही बुलेट सवार की पहचान आदि राठौर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि संबंधित बुलेट को पहले भी कई बार न्यू ब्लॉक क्षेत्र में तेज रफ्तार से चक्कर लगाते हुए देखा गया है। जो फटाका फोड़ती लोगों की डराती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुलेट से तेज आवाज भी आती है, जिसके चलते क्षेत्र में लोगों का ध्यान इस ओर गया है। 
यातायात व्यवस्था को लेकर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार तथा तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों की जांच को लेकर यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने यातायात पुलिस से ऐसे वाहनों की नियमित जांच करने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
पत्रकार यूसुफ शेख ने दिखाई तत्परता
हादसे के बाद स्थानीय पत्रकार यूसुफ शेख ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को समय रहते जिला अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। तीनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129