शिवपुरी। शहर स्थित पोहरी रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के समीप साइड रोड का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण के चलते रेलवे स्टेशन से होकर सिद्धि विनायक हॉस्पिटल जाने वाली सर्विस लेन निर्माण हेतु कल यानि 30 सितंबर से 15 दिवस यातायात के लिए बंद रहेगा। इसके चलते अब पोहरी की तरफ से बस स्टैंड आने वाले वाहन कमला हेरिटेज मार्ग का उपयोग करेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने ये चेतावनी जारी की है। जबकि शिवपुरी बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन एवं पोहरी जाने वाले वाहनों के लिए एक तरफ की सर्विस रोड पूर्वानुसार चालू रहेगी।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें