Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अलर्ट: 33/11 के.वी. डाकबंगला उपकेन्द्र से जुड़े विभिन्न 11 के.वी. फीडरों पर 13 को सुबह 10 बजे से बिजली बंद रहेगी

शनिवार, 12 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शिवपुरी शहर में 13 सितंबर को आवश्यक रखरखाव (संधारण कार्य) के चलते सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली कटौती का फैसला किया गया है। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (शिवपुरी शहर) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस दौरान 33/11 के.वी. डाकबंगला उपकेन्द्र से जुड़े विभिन्न 11 के.वी. फीडरों की बिजली बंद रहेगी।
कटौती से प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र और फीडर इस प्रकार हैं:
  • हॉस्पिटल फीडर: नवाब साहब रोड, कोर्ट रोड, बजरिया कॉलोनी, चन्द्रा कॉलोनी, हाथीखाना एवं आसपास का इत्यादि क्षेत्र।
  • न्यू ब्लॉक फीडर: गांधीपार्क, न्यूब्लॉक, आर्यसमाज रोड, टेकरी एवं आसपास इत्यादि क्षेत्र।
  • खुड़ा फीडर: शक्तिपुरम् खुड़ा, नई पुलिस लाइन, गौतम विहार, वीर सावरकर कॉलोनी, नक्षत्र गार्डन के आसपास इत्यादि क्षेत्र।
  • जलमंदिर फीडर: शास्त्री कॉलोनी, जलमंदिर, मीट मार्केट एवं आसपास इत्यादि क्षेत्र।
  • कमलागंज फीडर: बैंक कॉलोनी, बाबू क्वाटर, नवग्रह मंदिर के आसपास का क्षेत्र इत्यादि।
  • सिटी कोर्ट फीडर: श्रीमान कलेक्टर का आवासीय बंगला, तहसील के आस-पास का क्षेत्र आदि।
  • विवेकानंद फीडर: विवेकानंद, पुराना टोलटैक्स, डीजे साहब की कोठी एवं आसपास का क्षेत्र।
  • नमो नगर फीडर: नमो नगर कॉलोनी का क्षेत्र आदि।
  • नोट: बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और कहा है कि आवश्यकतानुसार समय में परिवर्तन किया जा सकता है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129