Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अलर्ट: श्री गणेश चतुर्थी 14 को, ट्रैफिक पुलिस ने 13, 14 के लिए डायवर्शन प्लान किया तैयार, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गणेश प्रतिमाएं लेने आने वाले श्रद्धालुओं जरा दीजिए ध्यान

शनिवार, 12 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। गणेश चतुर्थी पर्व पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गणेश प्रतिमाएं लेने आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा रोड डायवर्शन प्लान तैयार किया गया है।
1. 13 एवं 14 सितंबर को सुबह 8:00 से रात्रि 10:00 बजे तक धर्मवीर घाटी से फिजिकल रोड की तरफ केवल दो पहिया वाहन ही प्रवेश करेंगे।
2. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गणेश प्रतिमा लेने आने वाले श्रद्धालु दो बत्ती होते हुए परशुराम तिराहे से अपने सभी प्रकार के वाहनों के साथ फिजिकल रोड पर प्रवेश करेंगे।
3. कोई भी डीजे वाहन फिजिकल रोड पर प्रवेश नहीं करेगा।
नोट: यातायात पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि वह तैयार किए गए रोड प्लान का पालन करेंगे जिससे यातायात सुगम एवं व्यवस्थित बना रहे।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129