शिवपुरी। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा के नेतृत्व में शिवपुरी जिले कें जिला शिक्षा अधिकारी श्री आकाश यादव से मिला। उनसे शिक्षकों की जटिल एवं लंबित समस्याओं पर ' सार्थक चर्चा की। चर्चा में सहायक शिक्षकों की तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी समय मान वेतनमान जो कई महीनो से लंबित थी तथा कई शेष शिक्षकों की क्रमोन्नति तथा कुछ गुरुजियों के क्रमोन्नति आदेश लंबित होने के बारे में भी शिक्षा अधिकारी जी को बताया तथा कई शिक्षकों के कई वर्षों से लंबित एरियर के बारे में भी चर्चा की गई। परामर्श दात्री की बैठक भी बुलाने के लिए कहा गया इस पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री ने श्री आकाश यादव जी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याएं शीघ्र पूरी की जाएगी और लापरवाह अधिकारियों पर कार्र्वाई करेंगे। जिला सचिव श्री सरैया ने कहा कि नए जिला शिक्षा अधिकारी के आते ही 300 से अधिक शिक्षकों की क्रमोनति तथा एरियरों का भुगतान भी किया गया है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आकाश यादव जी ने कहा कि सहायक शिक्षकों के तृतीय एवं चतुर्थ वेतनमान के आदेश दो-तीन दिन में जारी किए जाएंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी की कार्य प्रणाली को लेकर राज्य कर्मचारी संघ ने आभार जताया है। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा, जिला संगठन मंत्री हिम्मत सिंह सोनवार, जिला सचिव राजकुमार सरैया, जिला उपाध्यक्ष राजीव पुरोहित सहित सह सचिव राजू हरि बल्लभ शर्मा उपस्थित थे।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें