शिवपुरी। समूचे शिवपुरी में साहित्य साधना में संलग्न कवियों की कविताओं का साझा काव्य संकलन "सृजन के सप्तस्वर"प्रकाशित हुआ है।
इस साझा काव्य संकलन में जिले के पच्चीस कवियों की पिचहतर से अधिक कविताओं को शामिल किया गया है।
नारायणी प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किए गए इस साझा काव्य संकलन का सम्पादन नगर के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार तथा बीस से अधिक पुस्तकों के रचयिता गोविन्द अनुज ने किया है। कवि अखलाक खान सहयोगी सम्पादक हैं।
इस काव्य संकलन में नगर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ, मुकेश अनुरागी, हास्य कवि राम पंडित के साथ साथ श्याम बिहारी सरल, रामकृष्ण मौर्य, श्री मती हेमलता चौधरी, श्री मती कल्पना सिनोरिया, अखलाक खान, राधा मोहन समाधिया शिवकुमार राय, राधेश्याम सोनी, भगवान सिंह यादव, प्रकाश चंद सेठ , रमण शर्मा , डॉ. अजय ढींगरा , मोहन पथरोलिया,करैरा के सतीश चन्द्र श्रीवास्तव, प्रभु दयाल शर्मा, सौरभ तिवारी सरल, रमेश चंद्र बाजपेई, खनियांधाना के इन्द्र सिंह अलबेला, और बदरवास से मुकेश शर्मा, घनश्याम शर्मा तथा मयंक शर्मा की रचनाएं संकलित की गई हैं।
जिले के अनेक समाज सेवियों,जन प्रतिनिधियों तथा प्रबुद्ध नागरिकों ने सभी सहयोगी कवियों को बधाई प्रेषित की है ।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें