शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी द्वारा आयोजित ब्राह्मण युवा प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक होटल मातोश्री, ग्वालियर बायपास शिवपुरी में आयोजित की गई। बैठक में समारोह की तैयारियों, अतिथियों के आमंत्रण, समितियों के गठन एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। साथ ही प्रतिभाओं के अधिकाधिक पंजीयन को ध्यान में रखते हुए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर 2026 करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में समारोह की अध्यक्षता हेतु संत शिरोमणि चूना खो सरकार एवं महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज की सहमति प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर ईश्वर पांडे जी, वैष्णवी शर्मा एवं अनुष्का शर्मा की सहमति प्राप्त होने की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त चर्चित फिल्म हनुमान के संगीतकार को भी समारोह में आमंत्रित किए जाने के संबंध में सहमति प्रतीक्षित है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थानीय प्रशासन, चिकित्सा एवं पुलिस प्रशासन तथा विधिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रख्यात ब्राह्मण विभूतियों को भी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर उनकी सहमति प्राप्त की जाएगी। इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल का गठन कर राजेंद्र दुबे खजुरी, भरत शर्मा, अशोक शर्मा कूड़ा, विवेक पालीवाल, डॉ. सुखदेव गौतम, राजेंद्र शर्मा सिद्धिविनायक, महेंद्र उपाध्याय, अजय शर्मा, रोहिताश नायक एवं नरेंद्र दिगरा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
समारोह की सफलता के लिए बैठक, स्वागत, मंच, भोजन, प्रतिभागियों की उपस्थिति एवं पंजीयन सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा समिति सदस्यों को उनके दायित्वों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। इसके सहमति प्राप्त वर्तमान में चर्चित फिल्म हनुमान अंश के संगीतकार,गायक साधु तिवारी जी ब्राह्मण युवा प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि होंगे उनका गाया और संगीत बद्ध किया लोकप्रिय गीत जब जिद पर आई पार्वती।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें