Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सहकारी बैंक की भरी बैठक में पुलिस बुलाकर गवन के आरोपियों को भेजा थाने, राशि जमा करने के दिए निर्देश

बुधवार, 23 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शिवपुरी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 107 वी आम सभा आज बुधवार को कलेक्टर शिवपुरी एवं बैंक प्रशासक अर्पित वर्मा द्वारा ली गई जिसमें जिले के समस्त समिति प्रबंधक संस्थाओं के प्रतिनिधि और सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने जब जानकारी दी कि इसी सहकारी बैंक की कोलारस शाखा में हुए करोड़ों रुपए के गवन के बाद भी लगातार भ्रष्टाचार जारी है, गवन करने वाले बैठक में ही मौजूद हैं और राशि तक जमा नहीं कर रहे। जिस पर कलेक्टर शिवपुरी द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए छर्च के सहायक समिति प्रबंधक और अन्य लोगों को बैठक के दौरान ही खाद की राशि जमा नहीं करने एवं अन्य मामलों को लेकर कड़ी फटकार लगाई और पुलिस बुलाकर उसे को सौंप दिया, उन्होंने तत्काल राशि जमा करने के लिए भी कहा। बैठक के दौरान ही कलेक्टर वर्मा ने मौजूद प्रतिनिधियों से कहा कि जिले के ऐसे लोगों की संपूर्ण भ्रष्टाचार की सूची बनाकर व्यक्तिगत रूप से मुझे सौंपे। आज की इस ताबड़तोड़ कारवाई से सहकारिता बैंक और विभाग में भ्रष्ट और गलत कार्य करने वाले कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129