शिवपुरी। 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं एवं छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा जिले भर में व्यापक रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज माधव चौक चौराहा शिवपुरी पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केनोपी लगाकर छात्रों एवं युवाओं का रजिस्ट्रेशन कराया गया। यहां से गुजरने वाली स्कूली बसों एवं छात्रों को रोककर QR कोड स्कैन करवाते हुए “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया और कार्यक्रम से जुड़ने की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही संपूर्ण शिवपुरी जिले में ब्लॉक एवं मंडल स्तर पर, कोचिंग सेंटर, स्कूल, कॉलेज सहित शिक्षा से जुड़े विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक छात्र-युवा इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से जुड़ सकें।
आज माधव चौक पर आयोजित रजिस्ट्रेशन अभियान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहित अग्रवाल , संगठन महासचिव श्री संजय चतुर्वेदी , जिला प्रवक्ता श्री विजय चौकसे , पोहरी विधायक श्री कैलाश कुशवाह , नेता प्रतिपक्ष श्रीमती शशि शर्मा , ब्लॉक अध्यक्ष श्री बलभद्र धाकड़ , पार्षद श्री संजय गुप्ता , पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री ए पी एस चौहान , श्री मनोज जैन.सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहित अग्रवाल जी के नेतृत्व में यह रजिस्ट्रेशन अभियान शिवपुरी जिले में निरंतर जारी रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अधिक से अधिक छात्रों एवं युवाओं तक पहुंचकर उन्हें “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें