Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_news: भारत के महान अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की स्मृति में लायंस क्लब शिवपुरी क्लासिक ने किया इंजीनियरों का सम्मान

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। इंजीनियर्स डे के अवसर पर लायंस क्लब शिवपुरी क्लासिक द्वारा इंजीनियरों के सम्मान में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इंजीनियरों का सम्मान कर उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर इंजीनियर पीएमजेएफ लायन पवन जैन, इंजीनियर लायन पुनीत गोयल, इंजीनियर लायन शांतनु जैन एवं इंजीनियर लायन अनुज सर्राफ को सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से सम्मानित इंजीनियरों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इंजीनियर देश के विकास की आधारशिला हैं। आधुनिक तकनीक, नवाचार, मजबूत आधारभूत संरचना तथा विकास की नई संभावनाओं को साकार करने में इंजीनियरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इंजीनियर अपने ज्ञान, तकनीकी दक्षता एवं मेहनत से समाज को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
कार्यक्रम में भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जीवन एवं योगदान का उल्लेख करते हुए उनके सिंचाई, जल प्रबंधन, बांध निर्माण तथा सार्वजनिक निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख किया ।उनके उल्लेखनीय कार्यों और राष्ट्र के विकास में योगदान के सम्मान में उनके जन्मदिवस 15 सितंबर को भारत में इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है।
वक्ताओं ने कहा कि विश्वेश्वरैया जी का जीवन इंजीनियरों के लिए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, तकनीकी उत्कृष्टता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा है।
लायंस क्लब शिवपुरी क्लासिक की अध्यक्ष लायन संगीता रंगढ़ ने कहा कि इंजीनियर्स का सम्मान उनके तकनीकी योगदान के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
सचिव लायन अमन चौधरी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन लायन कपिल सहगल, जोन चेयरपर्सन लायन सौरभ सांखला, चार्टर प्रेसिडेंट लायन गोपेन्द्र जैन, लायन घनश्याम सर्राफ, लायन सुधांशु भार्गव, लायन प्रिंबदा, लायन बबीता जैन, एमजेएफ सुनील (मुन्नू) जैन, लायन स्वीटी जैन, लायन सोंटू शिवहरे, लायन महेश हरियाणी, लायन सुषमा पांडेय, लायन विनीता जैन, लायन विवेक शिवहरे, लायन अरविंद गुप्ता, लायन सूरज बंसल, लायन गौरव खंडेलवाल, लायन शिवम अग्रवाल, लायन संजीव ढींगरा, लायन गजेंद्र शिवहरे एवं लायन आरती शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक रंगढ़ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित इंजीनियरों को इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की गई।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129