Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: पीएम नरेंद्र मोदी जी का खास बना जन्मदिन, जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा ने खुद किया रक्तदान, खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतियोगितायों के साथ जलाए गए दीप

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले में आज 'सेवा से संकल्प अभियान - 2026' का भव्य शुभारंभ किया गया।  इस अवसर पर जिला अस्पताल शिवपुरी में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS ने स्वयं रक्तदान कर नागरिकों को प्रेरित किया और सभी से इस महादान में सहभागिता की अपील की। इस रक्तदान शिविर को ऐतिहासिक और सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान की अपील की।
इस अवसर पर विधायक श्री देवेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज, अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला, जिलाध्यक्ष श्री जसवंत जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जन्मदिवस के अवसर पर 'सेवा संकल्प अभियान - 2026' के तहत श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, शिवपुरी में आयोजित राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS ने कार्यक्रम में सहभागिता की और नागरिकों से इस अभियान में जुड़कर स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज सेवा के इस महादान में अपना अमूल्य योगदान देने को कहा है।
#सेवा_संकल्प_अभियान के शुभारंभ के साथ आज सांध्य बेला में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला स्तर पर यह भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर में आयोजित किया गया। 
जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव एवं अभियान के लिए जिले के प्रभारी श्री संदीप यादव, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS ने दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया।
 इस अवसर परजिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज, अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला, जिलाध्यक्ष श्री जसवंत जाटव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं आम नागरिकों द्वारा दीप प्रज्वलित किए गए।
एक साथ हजारों दीपों की रोशनी से पूरा प्रांगण जगमगा उठा।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं उनके परिवार की 'Gen Z' के लिए खेलकूद प्रतियोगियों व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 
आज जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव श्री संदीप यादव के मुख्य आतिथ्य में नमो युवा शक्ति पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। 
समारोह में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज, जिलाध्यक्ष श्री जसवंत जाटव शामिल हुए और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#shivpuri
#AshirwadKaDiya
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129