Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: पुष्कर प्रताप को डीटीसीसी शिवपुरी का प्रभार, सौरभ गौड़, सहायक नोडल अधिकारी डीटीसीसी के कार्यों का निर्वहन करते रहेंगे

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (डीटीसीसी) शिवपुरी में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। जिला कलेक्टर एवं जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की अध्यक्ष अर्पित वर्मा द्वारा 7 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत लोक निर्माण विभाग संभाग शिवपुरी के कार्यपालन यंत्री श्री पुष्कल प्रताप को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ डीटीसीसी शिवपुरी के सचिव एवं नोडल अधिकारी का प्रभार, आहरण एवं संवितरण अधिकार (डीडी पॉवर) सहित सौंपा गया है। 
आदेश के अनुसार श्री सौरभ गौड़, सहायक परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण शिवपुरी, पूर्व की भांति सहायक नोडल अधिकारी डीटीसीसी के कार्यों का निर्वहन करते रहेंगे। वहीं नए दायित्व के साथ पुष्कर प्रताप डीटीसीसी से संबंधित कार्यों का संचालन भी करेंगे।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए आदेश के पालन के निर्देश भी जारी किए गए हैं।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129