Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट: क्या आपने देखे शिवपुरी में ऊंट पर सवार भगवान गणेश, राजस्थान की रेत के ढेर भी मौजूद, एक से बढ़कर एक गणेश मूर्तियों को देखने आज की रात निकल पढ़िये

सोमवार, 21 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। सांप्रदायिक सद्भाव की नगरी शिवपुरी में गणेश चतुर्थी का पर्व जोरशोर से मनाया जा रहा है। हर बार से अधिक स्थानों पर इस बार भगवान गणेश विराजे हैं और हर मूर्ति अलग अंदाज में मूर्तिकारों ने तैयार की है। इनमें से एक आर्य समाज रोड स्थित घुरेश्वर  गणेश मंदिर पर भगवान गणेश जी राजस्थान की रेत के ढेर में ऊंट पर विराजे हैं। ये सब देखते ही बन रहा है। इतना ही नहीं टेकरी के राजा, पुराना चुंगी नाका, कमलागंज, राजेश्वरी रोड, फिजिकल रोड, पुरानी शिवपुरी, खेड़ापति मंदिर सहित संतुष्टि कॉलोनी में भगवान गणेश की शानदार मूर्ति स्थापित की गई है।
संतुष्टि में जारी भक्ति का दौर
शहर की संतुष्टि कॉलोनी में भगवान गणेश विराजे है लोग हर दिन नए अंदाज में भक्ति कर रहे हैं। यहां बच्चों ने फैंसी ड्रेस आयोजित की। प्रतियोगिता में भगवान जगन्नाथ और प्रेमानंद के स्वरूप खासे चर्चा में रहे। 











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129