Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: गणेश महोत्सव में सजीं राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां, 25 सितंबर को होगा अनंत चतुर्दशी का मुख्य समारोह

सोमवार, 21 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर में श्री गणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक के तत्वावधान में भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान शहर के विभिन्न गणपति पंडालों में आकर्षक अचल झांकियां सजाई गई हैं, जो श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। राधाष्टमी के अवसर पर अधिकांश पंडालों में राधा रानी एवं श्री राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाई गईं।
समिति के प्रचार सचिव ब्रज दुबे एवं वरुण भार्गव ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि शीतला माता उत्सव समिति पुरानी शिवपुरी, थीम रोड का राजा, जल मंदिर रोड के राजा, शिव मंदिर राठौर समाज का राजा, पन्नू महाराज उत्सव समिति सहित विभिन्न गणपति पंडालों में आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। राधाष्टमी के शुभ अवसर पर शिव मंदिर राठौर समाज के राजा के पंडाल में राधा रानी की सुंदर झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं माधव चौक पर गज कर्णक समिति द्वारा लगाई जा रही झांकियां भी श्रद्धालुओं का मन मोह रही हैं। जल मंदिर रोड के राजा के पंडाल में श्री राधा-कृष्ण की झांकी तथा अन्य पंडालों में राधा रानी की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
अचल झांकी प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
श्री गणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक द्वारा गणपति पंडालों में सजाई गई अचल झांकियों की प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। समिति ने सभी अचल झांकी लगाने वाले गणपति पंडालों से प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। समिति के अनुसार रजिस्ट्रेशन कराने वाले पंडालों को ही प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए सनी ग्राफिक्स, जल मंदिर के पास; कृष्णा ज्वेलर्स, हलवाई खाना; रवि मोबाइल, राठौर मोहल्ला-छावनी तथा पत्रकार ब्रज दुबे, विवेकानंद कॉलोनी के पास संपर्क किया जा सकता है।
बैठक में अनंत चतुर्दशी समारोह की तैयारियों पर चर्चा
पूरे आयोजन को लेकर रविवार को श्री गणेश सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष तेजमल सांखला के निवास पर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणेश महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों एवं 25 सितंबर को होने वाले अनंत चतुर्दशी के मुख्य समारोह को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों को मुख्य समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान शहर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा और अनंत चतुर्दशी के मुख्य समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129