स्वर्गीय राकेश जैन की परिकल्पना को राजू भाई कर रहे साकार
प्रेम स्वीट्स परिवार में राजू भाई के छोटे भाई राकेश जैन भी थे दोनों भाइयों ने अपने पिता प्रेमकुमार जैन के मिठाई व्यापार को नई ऊंचाई दी, जिसे उन्होंने हाथ ठेले से शुरू किया था और नगर के लोगों को उनकी मिठाई का स्वाद भाने लगा था। उनके कारोबार को दोनों बेटे राजेश और राकेश ने संभाला और नित नए प्रयोग करते हुए प्रेम स्वीट्स को शहर में नम्बर एक पायदान पर लाकर खड़ा किया। लेकिन कहते है न कि खुशियों को नजर जल्दी लगती है तो एक दिन अचानक राकेश भाई हृदयाघात से काल के गाल में समा गए। सदैव हंसमुख, योग में माहिर, फिटनेस पर पूरा ध्यान देने वाले राकेश के निधन से परिवार टूट गया लेकिन हिम्मत नहीं हारी और उनके दो सपने अब बड़े भाई राजेश पूरे करने में जुटे हैं। उनमें से एक है राकेश ड्रीम सिटी का निर्माण और दूसरा संस्थान के कर्मचारियों को बारी बारी से वैष्णो देवी की यात्रा करवाना।
65 सदस्य हैं टीम प्रेम स्वीट्स में शामिल
65 सदस्यों वाली टीम प्रेम स्वीट के सदस्य बारी बारी से हवाई सफर करके वैष्णो देवी जाते हैं। जिससे काम भी प्रभावित नहीं होता और पुण्य लाभ भी जैन परिवार को मिलता है।
अब परिवार सहित करायेंगे चार धाम यात्रा
राजू भाई का कहना है कि उनका अगला सपना है कि अपने स्टाफ के पूरे परिवार को यानि टीम के सदस्य, उनके माता पिता, पत्नी, बच्चे और सास ससुर इस तरह परिवार को वे चार धाम यात्रा पर भेजना चाहते हैं।
मालिक, नौकर का गैप खत्म
दोस्तों इस यात्रा को लेकर आपके क्या विचार हैं जरा मामा का धमाका डॉट कॉम पर अपने कमेंट्स जरूर लिखिएगा। वैसे हमारी सोच ये है कि राजेश जैन राजू के इस नायाब कदम से किसी भी संस्था में नौकर और मालिक के बीच का अंतर समाप्त होता है। अन्य व्यवसायियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें