शिवपुरी। अग्रोदय महिला मंडल द्वारा होटल स्टार गोल्ड में भव्य गुजराती थीम पार्टी का आयोजन किया गया। माता की भव्य आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गुजराती संस्कृति और परंपरा के रंग में सजी इस शाम में 50 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
मंडल प्रभारी श्रीमती रेनू अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं के मनोरंजन और आपसी मेलजोल को ध्यान में रखते हुए इस विशेष गुजराती थीम पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने गुजराती परिधानों में सजकर अपनी खूबसूरत प्रस्तुतियों से पूरे माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया।
कार्यक्रम की संयोजिकाओं श्रीमती वीनू गुप्ता, लवली सिंघल एवं सपना बंसल ने बताया कि पार्टी में महिलाओं ने जमकर डांस किया तथा विभिन्न मनोरंजक खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों में विजेता बनी महिलाओं ने भी खूब उत्साह दिखाया। हंसी-मजाक, डांस और मनोरंजक गतिविधियों से पूरी शाम यादगार बन गई।
कार्यक्रम की सफलता में मंडल की पूरी कार्यकारिणी ने सक्रिय भूमिका निभाई। रेनू अग्रवाल, सपना बंसल, दीपिका जैन, अनु बंसल, सविता अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, वीनू गुप्ता, अर्चना जैन, अनिता जैन एवं रश्मि जैन सहित सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ व्यवस्थाओं को संभाला । मंडल की लगभग 50 से अधिक महिलाओं की सहभागिता ने आयोजन को एक अलग ही भव्य रूप प्रदान किया।
गुजराती रंग, संगीत, डांस, खेल और मस्ती से भरपूर यह शाम अग्रोदय महिला मंडल की सदस्यों के लिए हंसी-खुशी और यादों से भरी एक खूबसूरत शाम बनकर संपन्न हुई।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें