शिवपुरी। मांझी जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आज भोपाल में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यातिथि श्री पिंटू केवट जी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दिनेश मांझी, श्री मनोज बाथम, श्री राजेश कश्यप, श्री लालमनी सोंधिया,श्री बी. के. बाथम, और प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सामाजिक उत्थान, शिक्षा, रोजगार एवं युवाओं की भूमिका सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज के विकास एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने सभी को एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज को मजबूत और संगठित बनाने का संकल्प लिया।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें