Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: राष्ट्र भक्त सवर्ण समाज संगठन की सिद्धेश्वर वार्ड में हुई बैठक, 7 अक्टूबर की विशाल आक्रोष रैली को लेकर बनी रणनीति

रविवार, 13 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी | 13 सितंबर 2026। राष्ट्र भक्त सवर्ण समाज संगठन के मुख्य जिला संयोजक श्री शत्रुघ्न सिंह तोमर ने बताया कि आगामी 7 अक्टूबर को प्रस्तावित विशाल आक्रोष रैली की तैयारियों के तहत रविवार, 13 सितंबर को सायं 04:00 बजे मेला ग्राउंड के सामने सिद्धेश्वर धर्मशाला के पीछे, आमबाली माता मंदिर परिसर में सिद्धेश्वर वार्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की *अध्यक्षता श्री शिवकुमार पटेरिया तथा संचालन श्री संजय कुमार जैन* द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान सवर्ण समाज की आरक्षण संबंधी चिंताओं पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार नित-नए कानून सवर्ण समाज पर लाद रही है, जिससे समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसके अलावा, उच्च शिक्षा में समानता और पारदर्शिता के दावों के विपरीत लाए जा रहे यूजीसी (UGC - विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) से जुड़े ऐसे प्रावधानों और नियमों को लेकर चर्चा की गई, जो समाज और सामान्य वर्ग के छात्रों के हितों को प्रभावित करते हैं। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अब सवर्ण समाज को गहरी नींद से जागकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की सख्त जरूरत है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि वार्ड में जनसंपर्क किया गया और आगे शहर के सभी सामाजिक संगठनों को आंदोलन से जोड़ने का बड़ा निर्णय हुआ, जिससे आंदोलन को गति मिलेगी।
विभिन्न वक्ताओं ने बैठक में अपने-अपने बहुमूल्य मत रखे, जिनका सभी एक स्वर में समर्थन किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 7 अक्टूबर की आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करना रहा।
आगामी बैठकों का कार्यक्रम:
 *दिनांक 17 सितंबर 2026: इस बैठक की जिम्मेदारी श्री आनंद जी (आनंद कुमार भार्गव / आनंदजी भार्गव) लेंगे, जिसकी स्थान और समय की सूचना शीघ्र* ही डाल दी जाएगी।
 *दिनांक 18 सितंबर एवं 19 सितंबर 2026: इन बैठकों का आयोजन* श्री *वरुण पाराशर जी* के नेतृत्व में किया जाएगा, जिसके स्थान और समय की विस्तृत सूचना कायदे से शीघ्र ही साझा कर दी जाएगी।
दिनांक 20 सितंबर 2026: सायं 04:00 बजे से आयोजित होने वाली इस बैठक के संयोजक श्री गजेंद्र* *सिंह सोलंकी* जी रहेंगे, जिसके स्थान आदि की सूचना भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

बैठक में इनकी प्रमुख उपस्थिति रही:
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य जिला संयोजक श्री शत्रुघ्न सिंह तोमर के साथ-साथ महेश शर्मा (कार्यकारी जिला अध्यक्ष), वरुण पाराशर (जिला मीडिया प्रभारी), रोहित दुबे (जिला विधिक सलाहकार* ), *रघुराज सिंह वैश्य (जिला संयोजक), शरद निगम (जिला संयोजक), द्वारका पारासर* ( *जिला संयोजक* ), श्री शिवकुमार पटेरिया, श्री संजय कुमार जैन, श्री रणकेंद्र सिंह कुशवाह, श्रीमती गरिमा पाराशर, श्री आशुतोष शर्मा, श्री संजीव शर्मा (परोहित जी), श्री अमित सिरोठिया, श्री राहुल तिवारी, श्री कैलाश भार्गव, श्री सूरज अवस्थी, श्री योगेंद्र जैन, श्री आदर्श शर्मा, श्री सतीश शर्मा, श्री आनंद कुमार भार्गव (आनंदजी भार्गव), श्री बाल्कुुंद शर्मा, श्री बी.सी. अग्रवाल, श्री शुभम पुंडीर, श्री हिमांशु शर्मा, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री रामस्वरुप मार्गव, श्री संजीव वर्मा, बालकृष्ण शर्मा, राकेश मिश्रा, शुभम पुंडीर , ऋषभ पारासर, बृजमोहन सिंहजी, रामप्रकाश मार्गव, रामस्वरुप मार्गव, अनिल गुप्ता, रकेवा मिश्रा, दीपक भगत, शिव कुमार तिवारी, प्रहलाद गौतम, सी.के. कांतलाल, बृजेश गुप्ता, जगदीश प्रसाद, प्रिया सारण श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, दिव्यांग  एवं अन्य गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129