शिवपुरी। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2026 में भी दून पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्केटिंग करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के लगभग 25 से 30 स्केटर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दून पब्लिक स्कूल के स्केटिंग कोच अमित गौर सर के मार्गदर्शन एवं निरीक्षण में स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता में दून पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने निम्न उपलब्धियां हासिल कीं—
बालिका वर्ग
• काव्या सिकरवार — Inline Skating में प्रथम स्थान
बालक वर्ग
• गुरबक्श भुल्लर — Inline Skating में प्रथम स्थान
• विनीत कुमार — Inline Skating में द्वितीय स्थान
• समर हिंदोलिया — Inline Skating में तृतीय स्थान
• गर्व दुबे — Quad Skating में तृतीय स्थान
आयोजकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल में सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास जरूरी है।
कोच अमित गौर ने खिलाड़ियों को
“Practice + Discipline + Confidence = success का मंत्र दिया।
वहीं दून पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर खुशी खान खान ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो बच्चे इस बार विजेता नहीं बन पाए, वे निराश न हों और अपनी मेहनत जारी रखते हुए अगली प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन के साथ कमबैक करें।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं कोच को इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और बच्चों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें