शिवपुरी। चुनाव आयोग का वोट चोरी घोटाले का खुलासा होने पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग एवं SIR प्रक्रिया के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माधव चौक चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया इसके बाद पैदल मार्च करके कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफा की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिले के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें