शिवपुरी। शिवपुरी की प्रतिभाशाली छात्रा मन्नत पराशर ने अपनी मेहनत, लगन और अद्भुत प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए UCMAS National Level Competition, Mumbai 2026 में 1st Runner-Up (प्रथम रनर-अप) का स्थान हासिल कर शिवपुरी का नाम गौरवान्वित किया।
यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 5 सितंबर 2026 को मुंबई में आयोजित की गई थी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शिवपुरी से मन्नत पराशर का चयन इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। मन्नत ने प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और प्रथम रनर-अप का गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया।
मन्नत की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गुरुजनों एवं शिवपुरी के UCMAS परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के साथ छोटे शहरों के बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं।
मन्नत पराशर की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मन्नत की यह सफलता शिवपुरी के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
UCMAS National Level Competition, Mumbai 2026 में 1st Runner-Up का खिताब हासिल कर मन्नत ने शिवपुरी को राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें