Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: ऐसी मनी राधा अष्टमी, विशाल भंडारा, हनुमान चालीसा, भजन संध्या एवं महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी में राधा रानी सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया राधा अष्टमी महापर्व
शिवपुरी। राधा रानी सेवा समिति द्वारा श्री राधा रानी के प्राकट्य दिवस राधा अष्टमी महापर्व के अवसर पर माधव चौक चौराहे पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। आयोजन में विशाल भंडारा-प्रसादी, हनुमान चालीसा, भजन संध्या, रंगा रंग अतिशवाजी एवं महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान के साथ हुआ। इसके पश्चात हनुमान चालीसा, भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें महंत श्री नोनार धाम सरकार, पं. प्रदीप वशिष्ठ(बालाजी सरकार )जी एवं सुप्रसिद्ध भजन गायिका किशोरी राधे ने अपनी भक्ति संगीत प्रस्तुतियों से वातावरण को राधामय बना दिया। श्रद्धालु देर तक भजनों पर झूमते और श्री राधा रानी के जयकारे लगाते नजर आए।
इस अवसर पर आकर्षक श्री राधा रानी का दरबार सजाया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन एवं पूजन कर धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम के समापन पर विधि-विधान से महाआरती आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर श्री राधा रानी से सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना की।
राधा रानी सेवा समिति द्वारा आयोजित विशाल भंडारा-प्रसादी में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने पूरे आयोजन में व्यवस्थाओं को संभालते हुए श्रद्धालुओं की सेवा की।कार्यक्रम को सफल बनाने मे राधा रानी सेवा समिति सदस्यो का विशेष योगदान रहा।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129