शिवपुरी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के प्रतिनिधिमंडल ने शिवपुरी कलेक्टर से मुलाकात कर शहर के व्यापारियों एवं आमजन से जुड़े विभिन्न जनहित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
प्रतिनिधिमंडल ने शहर की सड़कों को मोटरेबल बनाने अथवा आवश्यकतानुसार पेचवर्क कराने, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने, फल एवं सब्जी मंडी को शहर से बाहर व्यवस्थित करने, कचरा निष्पादन के लिए PPP मॉडल अपनाने तथा हॉकर्स के लिए निर्धारित हॉकर्स जोन बनाने की मांग रखी।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन, जिला अध्यक्ष गंगाधर गुप्ता, CAIT महासचिव सौरव सांखला, कैट संगठन मंत्री गोपिंद्र जैन, कोषाध्यक्ष गिरीश जैन, गौरव खंडेलवाल, पुनीत गोयल,टिंकल जैन, बंटी गोयल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन व्यवस्थाओं से व्यापारियों के साथ-साथ शहर के नागरिकों को भी सुविधा मिलेगी और शिवपुरी के विकास को गति मिलेगी।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें