Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: धोखाधडी से सरकारी भूमि को एनजीओ के नाम रजिस्ट्री कराकर विक्रय करने वाला फरार आरोपी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। 25/09/2026।
धोखाधडी से सरकारी भूमि को एनजीओ के नाम रजिस्ट्री कराकर विक्रय करने वाला फरार आरोपी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर कोतवाली टी आई रोहित दुबे ने अपनी टीम के साथ ये सफलता पाई। 
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस व्दारा शासकीय भूमि के गबन के अपराध क्रमांक 222/25 में फरारी 3000रु. के इनामी आरोपी सीताराम गौड को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।
दिनांक 21.03.25 को थाना कोतवाली पर फरियादी पटवारी आनन्द यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव उम्र 35 साल नि0 पटवारी हल्का झींगूरा शिवपुरी ने रिपोर्ट कि थी कि आरोपी सीताराम गौड, विजय गौड, कन्हैया गौड, रवि गौड, आनंदी गौड, श्रीमती धन्नो गौड, श्रीमती महादेवी गौड, राजेश कुशवाह, रामनिवास रावत व्दारा फर्जी एनजीओ सर्टिफिकेट लगाकर धोखाधडी कर सरकारी भूमि की एनजीओ के नाम रजिस्ट्री कराकर एवं उक्त भूमि को विक्रय कर धोखाधडी की जो फरियादी की रिपोर्ट पर से अप.क्र. 222/25 धारा 318(4), 336(3), 340,338(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पूर्व में 08 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है व प्रकरण में एक आरोपी सीताराम गौड घटना दिनांक से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया  द्वारा आरोपी सीताराम गौड पुत्र मिडूलाल गौड उम्र 52 साल नि0 बृजधाम कालोनी ठकुरपुरा शिवपुरी की गिरफ्तारी हेतु पत्र क्रमांक पु.अ./शिव./सी.आई.डी./एडी/86/26 दिनांक 25.08.26 से 3000रु. के इनाम की घोषणा की गई थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी।
गठित की गई टीम व्दारा दिनांक 24.09.26 को 26 नम्बर कोठी के पीछे आरा मशीन के पास से प्रकरण के फरार आरोपी सीताराम गौड पुत्र मिडूलाल गौड उम्र 52 साल नि0 बृजधाम कालोनी ठकुरपुरा शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया बाद आरोपी से पूछताछ कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जो जेल वारंट बनने से आरोपी को जिला जेल शिवपुरी दाखिल किया गया।
सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० विवेक भट्ट, आर. 676 कुलदीप चतुर्वेदी, आर. 344 बृजेन्द्र रावत, आर. 350 मुकेश वर्मा की विशेष भूमिका रही।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129