शिवपुरी। मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर और जिलाध्यक्ष श्री सुरेश सिंह जादौन के नेतृत्व में शिवपुरी जिले में शनिवार व रविवार (12 एवं 13 सितंबर 2026) को जनप्रतिनिधियों (कैबिनेट मंत्री, सांसद व विधायक) को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम दो सूत्रीय न्यायोचित मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इसी क्रम में शनिवार, 12 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे शिवपुरी के माननीय विधायक श्री देवेंद्र जैन को संघ द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा।
संघ की प्रमुख दो सूत्रीय मांगें:
* मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान (ग्रेड पे): मैदानी लिपिकों को भी मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान व ग्रेड पे दिया जाए।
* सीपीसीटी से राहत व अनुकंपा नियुक्ति की सुरक्षा: अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त लिपिकों को सुरक्षित सेवा प्रदान करने हेतु सीपीसीटी की अनिवार्यता से राहत दी जाए।
संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह जादौन ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सीपीसीटी सरलीकरण के संबंध में दो बार घोषणा किए जाने के बावजूद अब तक शासन द्वारा आदेश प्रसारित नहीं किए गए हैं। मैदानी लिपिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन और मंत्रालय के समान वेतनमान पाना उनका संवैधानिक अधिकार है, लेकिन अदालती निर्णयों का भी पालन नहीं हो रहा है।
संघ ने प्रदेशभर के सभी ऊर्जावान लिपिक साथियों, जिला, तहसील व ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों से अपील की है कि 12 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में विधायक कार्यालय पहुंचकर तृतीय चरण के इस आंदोलन को सफल बनाएं, ताकि शिवपुरी के लिपिकों की आवाज राजधानी भोपाल तक पहुंच सके।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें