शिवपुरी। राधा रानी सेवा समिति द्वारा राधा अष्टमी महापर्व को भव्य एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जल मंदिर मैरिज हॉल में समिति के सम्मानीय सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।
बैठक का शुभारंभ भगवान श्री राधा-कृष्ण जी के छायाचित्र पर तिलक-चंदन एवं माल्यार्पण कर विधिवत पूजन एवं आरती के साथ हुआ। तिलक-चंदन हरिओम गौतम, साधना गुप्ता, गोपाल दास गुप्ता, लीलावती शंखवार एवं विष्णु प्रसाद अग्रवाल द्वारा किया गया, जबकि माल्यार्पण सुरेंद्र कुमार गोयल, भागीरथ कुशवाह एवं साधना शर्मा द्वारा किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 सितंबर 2026 को शिवपुरी टॉकीज, माधव चौक पर राधा अष्टमी महापर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर राधा रानी सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारा एवं प्रसादी वितरण, भव्य दरबार, रासलीला, हनुमान चालीसा तथा सामूहिक महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों द्वारा तन-मन-धन से सहयोग एवं सहभागिता करने का संकल्प लिया गया।
समिति की संरक्षिका सुश्री मणिका शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि राधा रानी का प्राकट्य दिवस प्रेम, करुणा, त्याग, विनम्रता और निस्वार्थ सेवा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह महापर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से सामूहिक भावना और सहभागिता के साथ राधा अष्टमी महापर्व को भव्य एवं यादगार बनाने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य रूप से विजय गुप्ता,कामता प्रसाद गर्ग, केशव प्रसाद शर्मा, मुकेश सोनी,नेमीचंद अग्रवाल, राजेश भार्गव,नीलेश दुबे, नागपाल जी,महेश अग्रवाल,अशोक शिवहरे, मुन्ना बाबू गोयल, दीपक प्रधान, बाइसराम धाकड़, मुकेश शर्मा भैया, राजा सोनी,जुगल गुप्ता, नीरज शर्मा, प्रमोद कुमार धाकड़, नीरज गुप्ता हरवीर सिंह रावत, उदय रावत, बृजेश शर्मा, नन्नूलाल शाक्य, हरिकृष्ण सिंघल, रवि कुशवाह,विशाल मित्तल, दिनेश शर्मा दम्मू,संतोष सोनी,केदारी लाल गर्ग,नवीन चाट,मनोज गुप्ता,विनोद राठौर,नीलिमा विश्वास,नितिन भार्गव, पवन झा, धर्मेंद्र राठौर, सतीश चंद्र श्रीवास्तव,भूपेंद्र गुप्ता, रवि जैन,अटल कुमार, के.के.पाठक, यश गोयल, राकेश अग्रवाल, राजेश जी, विनोद गोविल,आदित्य गुप्ता, शीतल प्रकाश जैन, संग्राम राठौर,कृष्णा गोयल, पवन जैन, रोहित प्रधान,दिव्यांश वर्मा,कृष्ण गोपाल गुप्ता, मोहन सोनी, रामेश्वर सिंघल, राज शर्मा,मनीष गोयल, गौरव गुप्ता सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें