Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: नरवर के गुरुकुल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव एवं शिक्षक दिवस

बुधवार, 2 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* विभिन्न प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और श्रीकृष्ण-सुदामा नाट्य ने मोहा सबका मन
नरवर। नगर के प्रतिष्ठित गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में जन्माष्टमी पर्व एवं शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की दोनों शिफ्टों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत फैंसी ड्रेस, आर्ट एंड क्राफ्ट, पोयम रेसिटेशन, निबंध लेखन एवं स्केच ड्राइंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अनेक विद्यार्थी भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा में नजर आए। वहीं कुछ विद्यार्थियों ने “Save Environment, Save Trees” जैसे सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए। विद्यार्थियों ने ChatGPT, रोबोट एवं विभिन्न रचनात्मक मॉडल बनकर अपनी प्रतिभा एवं नवाचार का परिचय दिया।
विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए आकर्षक फ्लैग, राष्ट्रीय प्रतीक, क्राउन एवं विभिन्न आर्ट एंड क्राफ्ट की कलाकृतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और उत्साह देखते ही बन रहा था।
जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से भगवान श्रीकृष्ण का श्री प्रसाद ‘चिन्नामृत’ सभी विद्यार्थियों को वितरित किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा श्रीकृष्ण-सुदामा चरित्र पर आधारित प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी को भाव-विभोर कर दिया। राधा-कृष्ण की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम में भक्ति एवं उत्सव का रंग भर दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शिक्षा तक सीमित न रखते हुए भारतीय संस्कृति, संस्कार, रचनात्मकता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं आत्मविश्वास से जोड़ना है। कार्यक्रम दोनों शिफ्टों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए अत्यंत यादगार एवं आनंदमय रहा।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129