Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: ​दून पब्लिक स्कूल में गरिमामयी माहौल में सम्पन्न हुआ 27वां शिक्षक दिवस समारोह

बुधवार, 9 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* शिक्षकों और छात्रों के लिए आत्म-मंथन का अवसर है शिक्षक दिवस: एम.एस. चौबे
*​वरिष्ठ शिक्षाविद अतर सिंह राजोरिया को 'आदर्श शिक्षक' सम्मान से नवाजा गया
​शिवपुरी। रेडिएंट ग्रुप द्वारा संचालित दून पब्लिक स्कूल में 27वां शिक्षक दिवस समारोह गरिमामयी माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद् एम.एस. चौबे रहे।
​समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एम.एस. चौबे ने कहा कि शिक्षक अपने विद्यार्थियों के साथ समानता का व्यवहार करते हैं और उन्हें चरित्रवान बनाने का निरंतर प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर दून पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षकों और विद्यार्थियों, दोनों के लिए आत्म-मंथन का एक सराहनीय अवसर है।
अतर सिंह राजोरिया को मिला 'आदर्श शिक्षक सम्मान'
कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अतर सिंह राजोरिया को 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्मानित किया गया। दून पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर डॉ. खुशी खान ने डॉ. राजोरिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित प्रशस्ति पत्र का वाचन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि एम.एस. चौबे, संस्थान के डायरेक्टर शाहिद खान एवं डॉ. खुशी खान ने उन्हें सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया।
​सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री राजोरिया ने रेडिएंट एवं दून पब्लिक स्कूल प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते रहना चाहिए और विद्यार्थियों को उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़कर प्रगति करनी चाहिए।
छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम
समारोह में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्रा तनिषा ने दक्षिण भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य शैली की शानदार प्रस्तुति देकर अतिथियों और दर्शकों की वाहवाही लूटी। इसके अलावा विद्यार्थियों ने समूह नृत्य (ग्रुप डांस) के जरिए गुरु वंदना प्रस्तुत कर सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
​कार्यक्रम का सफल संचालन स्कूल कल्चरल  काउंसिल की छात्रा अरण्या रघुवंशी एवं  गुरकीरत  ने किया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन अखलाक खान द्वारा किया गया।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129