Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: शहर में शंकर कॉलोनी स्थित श्रीराम पैथोलॉजी सील, स्वास्थ्य विभाग ने जड़ा ताला

बुधवार, 9 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषिश्वर की टीम ने बुधवार को नगर में अवैध संचालित श्रीराम पैथॉलाजी सील कर डाली है। 
शिवपुरी शहर में शंकर कॉलोनी स्थित श्रीराम पैथोलॉजी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। यह पैथोलॉजी बिना किसी वैध पंजीयन के अवैध रूप से संचालित की जा रही थी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा जिले में अवैध स्वास्थ्य संस्थानों और पैथोलॉजी लैब के संचालन पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं आदेशों के परिपालन में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। इस टीम की कमान जिला क्षय अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा को सौंपी गई, जिसमें एपीडिमियोलॉजिस्ट लाल जू शाक्य, फार्मासिस्ट बालेंदु रघुवंशी और एएसओ आईपी गोयल को शामिल किया गया। दल ने  डॉ. एमडी गुप्ता वाली गली, शंकर कॉलोनी स्थित श्रीराम पैथोलॉजी पर अचानक छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान संचालक लैब का वैध पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। अनियमितताएं और बिना रजिस्ट्रेशन संचालन पाए जाने पर टीम ने मौके पर ही पंचनामा बनाकर पैथोलॉजी लैब को पूरी तरह सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस औचक कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध क्लीनिक व पैथोलॉजी संचालकों में हड़कंप मच गया है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129