Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: श्री माँ जानकी कथा से पहले नगर में निकली विशाल कलश यात्रा, video

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
ऋषि शर्मा के साथ ओजस्व शर्मा की रिपोर्ट 
shivpuri शिवपुरी। श्री माँ जानकी कथा से पहले आज गुरुवार को नगर में विशाल कलश यात्रा निकाली गई।यात्रा माँ राजेश्वरी मंदिर से आरंभ होकर अस्पताल चौराहा से कोर्ट रोड, माधव चौक होते हुए कमलागंज से श्री रामजानकी तुलसी आश्रम बड़े हनुमान जी मंदिर कथा स्थल पहुंची। जिसमें आगे आगे रथ पर महामण्डलेश्वर श्री पुरुषोत्तमदास जी महाराज सवार थे। जबकि भागवत पुराण सर पर रखकर कथा के मुख्य यजमान श्रीमती अंजली शर्मा एवं देवेंद्र शर्मा (लल्लू भैया) चल रहे थे। उनके पीछे सैकड़ों महिलाएं सर पर कलश धारण किए चल रही थीं। गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा नगर के अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, माधव चौक, कमलागंज होते हुए कथा स्थल पहुंची। रास्ते में अनेक लोगों ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया। 
आज से ही आरंभ हुई कथा
शहर में नव दिवसीय श्री माँ जानकी कथा का आयोजन आज से ही शुरू हो गया है। महामण्डलेश्वर श्री पुरुषोत्तमदास जी महाराज ने बताया कि कथा व्यास पातालपुरी पीटश्रीमद जगतगुरू बालक देवाचार्य जी महाराज काशी हैं। 10 सितम्बर से 18 सितंबर तक शहर के कत्था मिल के सामने स्थित श्री रामजानकी तुलसी आश्रम बड़े हनुमान जी मंदिर पर कथा का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129