Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: गुना में 4 सितंबर को गूंजेगी श्रीकृष्ण स्तुति

गुरुवार, 3 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* शिवपुरी की प्रसिद्ध गायिका श्रीमती आकांक्षा गौड़ द्वारा  कल गुना में जन्माष्टमी के अवसर पर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी
guna गुना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अभिनव पहल पर पूरे प्रदेश के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को सांस्कृतिक चेतना से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश शासन की ओर से प्रदेश के 81 प्रमुख श्रीकृष्ण मंदिरों, मठों और धार्मिक स्थलों में भव्य 'श्रीकृष्ण भजन संध्या' का आयोजन किया जा रहा है।
गुना जिले के नागरिकों के लिए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर एक विशेष और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्रीकृष्ण पाथेय न्यास एवं जिला प्रशासन गुना के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम आगामी 04 सितम्बर 2026 (शुक्रवार) को सायं 07:00 बजे से स्थानीय भगवान श्रीकृष्ण मंदिर एस.पी.ऑफिस के पास केन्ट गुना प्रांगण में आयोजित होगा।
प्रख्यात कलाकार देंगे प्रस्तुति
इस भजन संध्या का मुख्य आकर्षण भगवान श्री कृष्ण के भक्ति रस संगीत होगा। कार्यक्रम में प्रख्यात कलाकार श्रीमती आकांक्षा एम. गौड़ शिवपुरी, श्री वृन्दावन धाकड़ गुना एवं अन्य साथी कलाकारों द्वारा विशेष रूप से भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति और भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। इस गरिमामयी और भक्तिमय संध्या में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन गुना ने समस्त धर्मप्रेमी जनता, प्रबुद्ध जनों और संगीत प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया है।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129