हौसला और हुनर है तो उसके आगे जिंदगी की कोई कमी मायने नहीं रखती।
अब देखिए न एक तरफ उनका ये गीत नई ऊंचाई छू रहा है तो दूसरी तरफ MP के मुखिया डॉ मोहन यादव जी ने सुनील को अपने पास बुलाया और बड़े भाव से तन्मय होकर उनकी आवाज में "मैने तेरे ही भरोसे हनुमान पानी में नैया डार दई" का श्रवण चुटकी बजाते किया। साथ ही कहा कि वे उनका इलाज कराएंगे साथ ही संस्कृति विभाग से भी जोड़ रहे हैं जिससे उनकी अदभुद प्रतिभा का लाभ प्रदेश के अन्य कलाकारों को भी मिल सकेगा। सीएम ने अपनी वाॅल पर लिखा....
बुंदेलखंड की मिट्टी की आवाज, अब देश-दुनिया के मंच तक...
आज भोपाल निवास पर बुंदेलखंड के प्रतिभाशाली लोकगायक श्री सुनील लोधी जी से मिलकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
तमूरा की धुन पर आपकी लोकगायकी और भजनों ने न सिर्फ बुंदेलखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति को जीवंत रखा है, बल्कि अब फिल्म 'हनुमान अंश' के माध्यम से आपकी आवाज देश-दुनिया तक पहुंच रही है।
सुनील जी जैसे लोक कलाकार हमारी लोक-संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों पर मध्यप्रदेश को गर्व है।
आप अपनी आंखों से खूबसूरत दुनिया को देखें, इसके लिए आपके इलाज को लेकर हर संभव मदद की जाएगी।
आपको उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें