shivpuri शिवपुरी। अलर्ट सागर मड़ीखेड़ा डैम के गेट आज 4 सितंबर को खोले जाने का अलर्ट घोषित कर दिया गया है। गेट खोलकर 500 से 1000 क्यूमेक्स जल की निकासी की जाएगी जो आवश्यकता होने पर कम या ज्यादा की जा सकती है। शिवपुरी के साथ ग्वालियर, भिंड, दतिया जिलों से होकर गुजरी सिंध नदी को लेकर सभी जगह अलर्ट किया गया है। बता दें कि अटल सागर मड़ीखेड़ा डैम शिवपुरी का कुल जलस्तर 346.25 मीटर रहता है और ये जलस्तर के मुहाने पर आते ही गेट खोलने की आवश्यकता रहती है। इसके पूर्व मड़ीखेड़ा बिजली इकाई की 20, 20 मेगावाट की 3 इकाइयों से 60 मेगावाट बिजली का उत्पादन लिया जा रहा है।
जल संसाधन विभाग के ई ई नवीन शाक्य ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि निरंतर बारिश के कारण मड़ीखेड़ा बाँध (अटल सागर) का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते आज (04 सितंबर 2026) दोपहर के बाद बाँध के गेट खोले जा सकते हैं। यदि आप या आपके परिचित शिवपुरी जिले में सिंध नदी के किनारे या प्रभावित गांवों में रहते हैं, तो कृपया तुरंत नीचे दी गई सावधानियों का पालन करें:
* नदी के पास न जाएं: सिंध नदी के किनारों, नालों और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से तुरंत दूर हो जाएं।
* पुल या रपटें पार न करें: यदि किसी पुल या रपट (low-lying bridge) पर पानी बह रहा हो, तो उसे पार करने का बिल्कुल प्रयास न करें।
* सुरक्षित स्थानों पर रहें: बच्चों, बुजुर्गों और अपने पालतू पशुओं को नदी के आसपास बिल्कुल न जाने दें।
*सतर्क रहें:
जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन की अगली घोषणाओं पर लगातार नजर रखें।
प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्र
मड़ीखेड़ा बाँध से: मड़ीखेड़ा, धमकन, पचपेड़िया, कल्याणपुर, नानकपुर, सुल्तानपुर और पवा।
मोहनी पिकअप वियर से:
ख्यावदा, साबोली, सुडा, धमधौली, सीहोर, निहाबारा, सुड, पनघटा, मगरोनी और पुलाहा।
कृपया इस जानकारी को अपने परिवार, दोस्तों और प्रभावित गांवों में रहने वाले लोगों के साथ तुरंत साझा करें ताकि सभी समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें