शिवपुरी। भृगुवंशम भार्गव ब्राह्मण समाज शिवपुरी एवं शिक्षक कल्याण सहकारी संस्था शिवपुरी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 06 सितम्बर 2026, रविवार को एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बाणगंगा, शिवपुरी पर दोपहर 12:00 बजे से आयोजित होगा।
आयोजकों ने बताया कि शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर गुरु सम्मान की सनातन परंपरा का निर्वाह करते हुए गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समारोह में समाज और शिक्षा क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं वरिष्ठ शिक्षाविदों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम विवरण:
* दिनांक: 06 सितम्बर 2026, रविवार
* समय: दोपहर 12:00 बजे
* स्थान: बाणगंगा, शिवपुरी
* आयोजक: भृगुवंशम भार्गव ब्राह्मण समाज, शिवपुरी एवं शिक्षक कल्याण सहकारी संस्था, शिवपुरी
शिक्षक कल्याण सहकारी संस्था शिवपुरी के अध्यक्ष नरेंद्र व्यास तथा भृगुवंशम भार्गव ब्राह्मण समाज शिवपुरी के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने समस्त शिक्षक बंधुओं, समाजजनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह को गरिमा प्रदान करने की अपील की है।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें