Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: 9 स्कूलों में हुई भारत को जानो प्रतियोगिता, अब दो दो होनहार चयनित होकर 13 सितंबर रविवार को पूर्णत: डिजिटल प्रश्न मंच में सहभागिता करेंगे

सोमवार, 7 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्या टोपे द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के 9 स्कूलों में अखिल भारतीय भारत को जानो लिखित परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2026 को किया गया। संस्कार प्रकल्प के तहत यह कार्यक्रम अखिल भारतीय स्तर पर सभी शाखाओं द्वारा आयोजित किया गया है, इसी क्रम में शाखा वीर तात्या टोपे द्वारा अपने सदस्यों की टोलियां बनाकर शहर के नौ स्कूलों में लिखित परीक्षा का आयोजन किया| इस परीक्षा में कनिष्ठ वर्ग में 685 और वरिष्ठ वर्ग में 452 बच्चों ने सहभागिता की|
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में से एक विद्यार्थी के 50 में से 50 अंक भी प्राप्त हुए
प्रत्येक स्कूल से कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में दो दो बच्चे चयनित किए जाएंगे और उनकी टीम बनाकर 13 तारीख को होने वाले पूर्णत: डिजिटल प्रश्न मंच में सहभागिता करनी होगी, इस प्रतियोगिता में चयनित टीम आगामी 15 नवंबर को आयोजित होने वाली प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगी, इस प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में प्रांत की 23 शाखाएं भाग लेंगे यह जानकारी प्रांतीय संयोजक भारत को जानो श्रीमती पूनम भाटिया द्वारा दी गई। इस प्रतियोगिता मे  भारत   से ही संबंधित प्रश्न होते हैं इसमें भारतीय धर्म, इतिहास ,राजनीति, खेल और करंट अफेयर के प्रश्न पूछे जाते हैं सात राउंड में आयोजित होने वाली प्रश्न मंच प्रतियोगिता डिजिटल रूप से  आयोजित किया जाता है इस प्रतियोगिता के तकनीकी विशेषज्ञ श्री नीरज जैन एवं श्री कपिल भाटिया द्वारा 1100 प्रश्नों से एक सॉफ्टवेयर तैयार किया जाता है जिसमें बच्चों से जो प्रश्न पूछे जाते हैं वह सामने स्क्रीन पर भी नजर आते हैं और स्कोर बोर्ड भी पूर्णतः डिजिटल होता है अंत्य आधुनिक तकनीकी से बजर प्रणाली का इसमें उपयोग किया जाता है जो वर्तमान में केबीसी में उपयोग हो रहा है यह जानकारी शाखा गतिविधि संयोजक संस्कार श्री महेंद्र उपाध्याय एवं भारत को जानो प्रतियोगिता की संयोजक श्रीमती रेणु अग्रवाल द्वारा दी गई।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129