Shivpuri शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी की जिला कार्यसमिति बैठक एवं जिला कार्यशाला का आयोजन स्थानीय नक्षत्र गार्डन में किया गया। बैठक में पार्टी के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक श्री लवलेश जैन को अभियान की जिला स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश स्तर पर तैयार किए गए राजनीतिक प्रस्ताव को जिला स्तर पर समर्थन दिलाने के संबंध में भी विचार-विमर्श हुआ। जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने बैठक की भूमिका एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला महामंत्री के.पी. परमार ने राजनीतिक प्रस्ताव को उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष पढ़कर सुनाया। प्रस्ताव के समर्थन में कोलारस विधायक महेंद्र यादव, संदीप माहेश्वरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलजा लवंगीकर, ओमप्रकाश खटीक, प्रह्लाद भारती, लखन सिंह बघेल, बदरवास मंडल अध्यक्ष कल्याण यादव, लोकपाल लोधी एवं नरेंद्र बिरथरे सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए और प्रस्ताव का समर्थन किया।
कार्यक्रम में मंचासीन भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, जिला प्रभारी नंदकिशोर नापित, कोलारस विधायक महेंद्र यादव, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र बिरथरे, जिला महामंत्री योगेंद्र रघुवंशी, जिला महामंत्री के.पी. परमार, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष नवाब सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा लोकपाल लोधी तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गगन खटीक रहे।
बैठक के अंत में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने और पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित कर जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें