Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: जिला अभिभाषक संघ शिवपुरी की निर्वाचन प्रकिया जारी, जितेन्द्र सिंह सिकरवार सहायक निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आवश्यक पत्र, देखिए एक नजर

रविवार, 6 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। वर्तमान में जिला अभिभाषक संघ शिवपुरी की निर्वाचन प्रकिया जारी है। इसे पूर्ण कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी तय करते हुए उन्हें दायित्व सौंपे गए हैं। इनमें शामिल जितेन्द्र सिंह सिकरवार सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला अभिभाषक संघ शिवपुरी ने आवश्यक पत्राचार किया है। जिसमें एक पत्र श्रीमान प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय, जिला शिवपुरी को लिखा है जो निम्नांकित है। साथ ही समस्त अधिवक्तागणों के लिए भी दिशा निर्देश जारी करते हुए एक घोषणा पत्र का प्रारूप जारी किया है। जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
ये पत्र लिखा है श्रीमान प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय, जिला शिवपुरी के नाम
श्रीमान प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय,
जिला शिवपुरी म.प्र.
विषय :-वकालतनामा एवं मैमो पर उपस्थिति पश्चात अन्य अधिवक्ता के हस्ताक्षर न कराने के संबंध में अधीनस्थ कर्मचारियो को निर्देश देने बाबत्।
श्रीमान महोदय,
उपरोक्त विषय में निवेदन है कि वर्तमान में जिला अभिभाषक संघ शिवपुरी की निर्वाचन प्रकिया चल रही है। कुछ ऐसे अधिवक्ता जो नियमित रूप से विधि व्यवसाय नही करते वे धोखे से पुरानी फायलों में लगे मैमो एवं बकालतनामा पर हस्ताक्षर करने का प्रयास करेगे ऐसे अधिवक्ताओं को रोकने हेतु श्रीमान द्वारा अपनी अधीनस्थ कर्मचारियो को निर्देशित किया जाना अतिआवश्यक हैं।
अतः श्रीमानजी से निवेदन है कि समस्त न्यायालयो के अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया जावे कि वे चालू फायलो पर किसी भी अधिवक्ताओ के हस्ताक्षर व नाम दर्ज न करे।
दिनांक 03.09.2026
प्रार्थी जितेन्द्र सिंह सिकरवार सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला अभिभाषक संघ शिवपुरी।
-
ये पत्र जारी किया है समस्त अधिवक्तागणों के नाम
समस्त अधिवक्तागणों को सूचित किया जाता है कि जिला अभिभाषक संघ शिवपुरी की निर्वाचन प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी है उक्त प्रक्रिया में समस्त अधिवक्तागण से घोषणा पत्र मांगा गया है। उक्त घोषणा पत्र समस्त अधिवक्तागण को भरकर मुझ सहायक निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र सिंह सिकरवार को स्वयं उपस्थित होकर जमा कराना है। यदि किसी अधिवक्ता को घोषणा पत्र देने में आपत्ति है तो वह अपनी रसीद सरेंडर कर रसीद की राशि चुनाव पश्चात प्राप्त कर सकते है। उक्त घोषणा पत्र न्यायालय परिसर (वार रूम) के टायपिस्ट बृजेश रजक (मो.नं. 8109931992) से प्राप्त सकते है।
उक्त घोषणा पत्र न्यायालयीन समय में दोपहर 2-3 बजे के बीच लाइब्रेरी रूम में जमा करा सकते है। जो दो प्रति में होगा, एक प्रति पर पावती दी जायेगी। उक्त घोषणा पत्र दिनांक 20.09.2026 तक जमा कराना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात घोषणा प्राप्त नही किये जायेगे व जिनके घोषणा पत्र नही आयेगे उन्हें मतदान प्रक्रिया से वंचित किया जायेगा।
दिनांक 03.09.2026
भवदीय जितेन्द्र सिंह सिकरवार सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला अभिभाषक संघ शिवपुरी।
-
घोषणा पत्र
मैं ..पुत्र / पुत्री श्री... ...व्यवसाय... निवासी मो.नं. ...सनद कमांक.
मैं शपथपूर्वक घोषणा करता हूं कि
1. यह कि मैं जिला अभिभाषक संघ शिवपुरी में वर्ष रहा/रही हूं। स्वतंत्र रूप से अथवा.... व्यवसाय कर रहा/रही हूं। ..से विधि व्यवसाय कर के सानिध्य में रहकर विधि
2. यह कि मेरे द्वारा राज्य अधिवक्ता परिषद से वर्ष सर्टिफिकेट प्राप्त किया गया है। ..में प्लेस एण्ड प्रेक्टिस
3. यह कि मेरा व्यवसायिक स्थल जिला न्यायालय शिवपुरी है, इसके अलावा में अन्य किसी भी तहसील या जिला का सदस्य नही हूं। मेरा मतदान स्थान जिला न्यायालय शिवपुरी है।
4. यह कि मेरे द्वारा वर्ष ...में बी.सी.आई. की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
5. यह कि मेरे द्वारा मेरे जिला न्यायालय शिवपुरी में विधि व्यवसाय के दौरान विगत 5 वर्षों में/जिन व्यवसाय को 5 वर्षों से कम हुये है। प्र.क. में पैरवी की गई है। ...कोई भी पांच प्रकरण
6. यह कि विधि व्यवसाय के अलावा भी अन्य संस्थान में कार्यरत नही हूं और न ही मेरे अन्य व्यवसाय / प्रतिष्ठान मेरे द्वारा संचालित किया जा रहा है।
दिनांक   .09.2026
सत्यापन
हस्ताक्षर घोषणाकर्ता
मैं घोषणा करता हूं कि उक्त घोषणा पत्र की कलम नं. 1 लगायत 6 मेरे स्वयं के ज्ञान से सत्य व सही है। यदि घोषणा पत्र की कलम असत्य व मिथ्या पाई जाती है तो इसका मैं स्वयं उत्तरदायी रहूंगा/ रहूंगी व किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही का सामना करने हेतु तत्पर रहूंगा / रहूंगी।
दिनांक
09.2026
हस्ताक्षर सत्यापितकर्ता।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129