shivpuri शिवपुरी। श्री चिंताहरण सरकार की कृपा से विगत् 29 वर्षों से श्री राम भक्त परिवार लगातार निःशुल्क सुंदरकांड पाठ प्रत्येक शनिवार को करता चला आ रहा है। इसी क्रम में भगवान श्री कृष्ण प्रकटोत्सव (23 वां) केउपलक्ष्य में ,दिनांक 4 सितंबर बुधवार को सर्वप्रथम अखंड श्री रामचरितमानस पाठ प्रात: 8:30 बजे से प्रारंभ हुआ।उसके बाद भजन संध्या रखी गई है। जिसमें मुख्य भजन गायक सतना से आए प्रसिद्ध श्री सत्येंद्र पांडे जी ने कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वंदना से की।फिर मोरे संकट के कटैया हनुमान, सत्यम शिवम सुंदरम, मेरे तो मन लाग्यो वृंदावन में मेरा राम सहारा है,एक राधा एक मीरा, एक बार जो रघुवर की नजरों का फिर झूला झूले कृष्ण मुरारी लाल और फिर श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी गया।
मुख्य आकर्षण का केन्द्र भजन *“तू ना संभाले तो हमें कौन संभाले”* बड़े ही सुंदर प्रस्तुति हुई। जैसे भजनों से पंडाल को मंत्र मुग्ध कर दिया और श्रोतागण नाचने गाने लगे। अंत में हैप्पी बर्थडे टू यू, आरती कुंज बिहारी की और मध्य रात्रि 12:00 बजे प्रभु जन्म के वधावे के साथ बड़े ही हर्ष व धूमधाम से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
दूसरे दिन संगीतमय सुंदरकांड पाठ का समापन ,हवन शांति ,पूर्णाहुति एवं भंडारा प्रसादी वितरण से हुआ। समस्त धर्म प्रेमियों द्वारा आनंद के इस उत्सव का लाभ लिया।
श्री राम भक्त परिवार द्वारा श्री चिंताहरण सरकार का सुंदर चित्र अतिथियों को भेंट कर आभार जताया। जयजयश्री राम जयजयश्री हनुमान।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें