#mamakadhamakanews: राम प्रकाश शर्मा सकल ब्राह्मण महासमिति के संभागीय अध्यक्ष बने
शिवपुरी। तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर में सकल ब्राह्मण महासमिति का संभागीय सम्मेलन हुआ। अध्यक्षता संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पुरुषोत्तम दास और बालक देवाचार्य शामिल हुए। सम्मेलन में महासमिति के विस्तार को लेकर निर्णय लिए गए। डॉ. जयवीर भारद्वाज और प्रकाश नारायण शर्मा की मौजूदगी में राम प्रकाश शर्मा को सर्वसम्मति से संभागीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राम प्रकाश शर्मा ने कहा कि समाजहित में काम जारी रहेगा। उन्होंने विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन और निःशुल्क सामूहिक विवाह कराने के प्रयास की बात कही। उन्होंने बुजुर्गों के सम्मान को प्राथमिकता बताया। महावीर मुदगल ने बताया कि पूरक स्मारिका का निःशुल्क वितरण 17 सितंबर को किया जाएगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें