Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: शिक्षक दिवस पर इनरव्हील क्लब शिवपुरी प्राइड ने किया शिक्षकों का सम्मान

मंगलवार, 8 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा एवं संगीत के क्षेत्र में लंबे समय से उल्लेखनीय योगदान दे रहे शिक्षकों एवं संगीत की प्रतिष्ठित हस्ती का सम्मान इनर व्हील क्लब शिवपुरी प्राइड द्वारा किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन होली वर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल में गरिमामय वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम में शिवपुरी के सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ एवं संगीत के उस्ताद श्री अहमद वासिफ जी का विशेष रूप से शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। श्री अहमद वासिफ जी ने शिवपुरी में संगीत की परंपरा को जीवंत बनाए रखने तथा संगीत को आगे बढ़ाने में लंबे समय से महत्वपूर्ण योगदान दिया है। शहर में संगीत के प्रति नई पीढ़ी को जोड़ने और संगीत की संस्कृति को निरंतर आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। उनके इसी अमूल्य योगदान के लिए क्लब की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर होली वर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती पूर्णिमा जी, श्रीमती शिल्पा दुबे एवं श्रीमती नाज़िया खान को भी शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त बेनेडिक्ट स्कूल की श्रीमती रीता गुप्ता तथा भारतीय विद्यालय की श्रीमती सीमा भोला को भी शिक्षा के क्षेत्र में उनकी दीर्घकालीन एवं समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित सभी शिक्षक पिछले लगभग 15 से 20 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व एवं भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर समर्पण, निष्ठा और उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
इनर व्हील क्लब द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। इनर व्हील एसोसिएशन की ओर से शिक्षक सम्मान के लिए प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराए जाते हैं, जिन्हें क्लब स्तर पर चयनित शिक्षकों को सम्मानपूर्वक प्रदान किया जाता है।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष नीलम जैन, वरिष्ठ सदस्य सुनीता गौड़ एवं दीप्ति त्रिवेदी के साथ सरिता अग्रवाल, साधना अग्रवाल,  मीना गोयल  एवं भारती जैन उपस्थित रहीं।
क्लब की ओर से कहा गया कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके संस्कार, व्यक्तित्व और भविष्य को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज के निर्माण और एक बेहतर भविष्य की नींव रखने में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। ऐसे समर्पित शिक्षकों का सम्मान करना वास्तव में शिक्षा और शिक्षक दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करना है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129