Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: शिवपुरी में व्यापार बढ़ाने और नई दिशा देने की अपार संभावनाएं, केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 'कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स' (कैट) के व्यापारिक संवाद एवं वार्षिक मिलन समारोह में कहा

बुधवार, 2 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शिवपुरी के होटल पीएस में आयोजित ने 'कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स' (कैट) के व्यापारिक संवाद एवं वार्षिक मिलन समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी जिले में व्यापार बढ़ाने और उसे एक नई दिशा देने की अपार संभावनाएं हैं। जहां तक आपके द्वारा सामने रखी गई समस्याओं का सवाल है तो ये गलत नहीं है, इससे वाकिफ होकर ही मैने न सिर्फ शिवपुरी बल्कि गुना, अशोकनगर में प्राचीन, ऐतिहासिक चौराहे आदि को सुरक्षित रखते हुए शहर को नवीन सिरे से बसाया जाएगा। इसके लिए निजी कंपनी के साथ मिलकर तीस तीस करोड़ से तीनों शहर पुनर्विकसित किए जाएंगे। 
कार्यक्रम के दौरान 'कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स' (कैट) की ओर से केंद्रीय मंत्री सिंधिया जी को शिवपुरी के व्यापारियों की समस्याओं और मांगों से संबंधित एक लिखित मांग पत्र सौंपा गया।
वक्तव्य से पहले भगवान के चित्र रखे ऊपर, बोले, भगवान और गुरु का दर्जा सबसे ऊपर
कार्यक्रम के दौरान जब द ग्रेट सिंधिया मंच से अपने विचार साझा करने और संबोधन देने के लिए आगे बढ़ रहे थे, तभी उनकी नज़र मंच के नीचे रखी एक टेबल पर पड़ी, जिस पर भगवान की तस्वीर रखी हुई थी। यह देखते ही उन्होंने तुरंत रुककर भगवान की प्रतिमा को पूरे आदर के साथ उठाया और मंच पर रखी मुख्य टेबल पर स्थापित किया।
कैट टीम में महिलाओं को मिले 50 फीसदी हिस्सेदारी
कार्यक्रम में द ग्रेट सिंधिया ने मौजूद राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों के समक्ष कहा कि आज कैट के सदस्यों की संख्या देश में सर्वाधिक है और आपको आश्चर्य होगा कि कई देशों की तो आबादी भी इन सदस्यों के बराबर नहीं है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यापार और संगठन को मजबूत करने के लिए कैट टीम में 50 फीसदी महिला सदस्यों को जोड़ना होगा। इसके साथ ही, मंच पर कम से कम 33 फीसदी महिला आरक्षण सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि महिला उद्यमी भी मुख्यधारा में आ सकें। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने स्तर पर मजबूत बनें और अपनी मांगों को पूरे अध्ययन और पुख्ता तथ्यों के साथ रखें, जिससे समाधान खोजने में आसानी होगी।
रणनीति बनाकर रूपरेखा बताइए फिर हम तय करेंगे कैसे हो समस्या का समाधान 
केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रति माह जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समस्या समाधान के लिए बैठक तय करने की बात पर कहा कि रणनीति बनाकर रूपरेखा बताइए फिर हम तय करेंगे कैसे समस्या का समाधान होगा। दरअसल  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि शहर में व्यापारियों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं किया गया, तो संगठन अपने अधिकारों के लिए आंदोलन की राह पकड़ने को मजबूर होगा। उन्होंने मांग की कि व्यापारियों की नियमित सुनवाई के लिए प्रशासन द्वारा हर महीने जनसुनवाई आयोजित की जाए। जब व्यापारियों को बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी और उनके मुद्दों का विस्तार होगा, तभी व्यापार बढ़ेगा और आम जनता की परेशानियां दूर होंगी।
आयोजन में ये रहे मौजूद 
इस गरिमामयी व्यापारिक संवाद कार्यक्रम के आयोजक कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन पीएस होटल ने बताया कि कार्यक्रम का शानदार संचालन गोपेंद्र जैन और संजीव जैन कैपिटल कम्पूटर ने किया। स्वागत जैन कैपिटल ने किया, जबकि आभार सौरभ सांखला द्वारा व्यक्त किया गया।  कार्यक्रम में शिवपुरी कलेक्टर अरविंद वर्मा, एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया, एडीएम दिनेश शुक्ला, कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन जैन, जिला अध्यक्ष गंगाधर गुप्ता, महासचिव सौरभ सांखला, अमन चौधरी, जिला संगठन मंत्री गोपेंद्र जैन, निष्का सेल्स के संचालक दीपेश अग्रवाल, विजयवर्गीय फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक के संचालक आशीष नितिन विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष गिरीश जैन, ललित गोयल संध्या ग्रीन, राजेश जैन राजू, डॉ. सुषमा पांडे, डॉ सुखदेव गौतम, अशोक ठाकुर, मानव वेलफेयर के संस्थापक राजेश ठाकुर, अध्यक्ष हेमंत ओझा, पूर्व अध्यक्ष मुकेश गोयल,  संतोष शिवहरे, प्रशांत राठौर, शिवम दुबे, पवन शर्मा
गीता पब्लिक, देवांश मेडिकल, मुकेश जैन, मुकेश वशिष्ठ, कोणार्क प्रताप, समेत कई गणमान्य नागरिक, व्यवसायी और समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर सेवाओं के लिए डॉ. भरत अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
व्यापारियों ने उठाईं ये प्रमुख समस्या
संवाद के दौरान व्यापारियों ने शिवपुरी शहर की तीन प्रमुख समस्याओं को केंद्रीय मंत्री और प्रशासन के सामने प्रमुखता से रखा:
  1. अस्थायी अतिक्रमण व सड़कों का डामरीकरण: व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने ठेला चालकों और अस्थाई दुकानों के कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। इसका स्थाई समाधान करने और कोर्ट रोड, सदर बाजार, प्रगति बाजार, निचला बाजार, गांधी चौक, 14 नंबर कोठी तथा मामा टॉवर जैसी क्षतिग्रस्त प्रमुख सड़कों का तत्काल डामरीकरण करने की मांग की गई।
  2. ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार: कोर्ट रोड, सब्जी मंडी, सराफा, न्यू ब्लॉक और 14 नंबर कोठी के पास दिनभर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों का चलना भी दूभर हो गया है। व्यापारियों ने यहां स्थाई ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई।
  3. पार्किंग और सार्वजनिक शौचालय की कमी: शहर के मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटाकर सुव्यवस्थित पार्किंग जोन बनाने की मांग की गई ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिले। इसके अलावा, बाजारों में महिला और पुरुषों के लिए सर्वसुविधायुक्त सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण की आवश्यकता जताई गई।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129