Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: शराब ठेकेदार ज्ञापन देकर बोले, सुरक्षा नहीं दी तो दुकानें कर देंगे सरेंडर, इधर शिवपुरी जिले के अमोला में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने वर्दी पर किया हमला, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी, देखिए video

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले के अमोला और आसपास के क्षेत्रों में अवैध और शासकीय शराब की दुकानों के खिलाफ महिलाओं का आंदोलन अब बेहद उग्र हो चुका है। 8 सितंबर से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन 10 सितंबर 2026 तक एक बड़े जन-आंदोलन में बदल गया है, जिसमें कई जगहों पर शराब की कलारियों (दुकानों) में भारी तोड़फोड़, आगजनी और पुलिस व आबकारी विभाग की टीमों पर पथराव व लाठी-डंडों से हमले की खबरें आ रही हैं। आज इसी के चलते वर्दी धारियों ने भागकर जान बचाई।
प्रभावित क्षेत्र:
प्रदर्शनकारियों के निशाने पर केवल अमोला ही नहीं, बल्कि पिछले तीन दिनों में नया अमोला, थरखेड़ा, अमोल, मायापुर, खोड़, भौंती और मनपुरा की सरकारी शराब दुकानें भी रही हैं, जहां जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट की घटनाएं सामने आई हैं
आंदोलन का कारण:
मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए जहरीली शराब कांड के बाद शिवपुरी के ग्रामीण इलाकों (विशेषकर अमोला) की महिलाओं में अवैध शराब बिक्री को लेकर भारी आक्रोश फैल गया. महिलाओं का आरोप है कि गांव में लंबे समय से खुलेआम अवैध शराब बिक रही है और बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था। 
तोड़फोड़ और उग्र प्रदर्शन: 
लाठियां लेकर निकली महिलाओं ने दुकानों में घुसकर शराब की पेटियां बाहर निकालीं, बोतलें फोड़ दीं और कुछ जगहों पर आगजनी भी की। 
पुलिस और आबकारी टीम पर हमला: जब पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें महिलाओं को समझाने और व्यवस्था संभालने पहुंचीं, तो उग्र भीड़ ने उन पर भी हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों को खुद को बचाना पड़ा. अमोला थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सेंगर के अनुसार, महिलाओं को समझाइश दी गई थी और शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की बात कही गई है।
ठेकेदारों ने दी लाइसेंस सरेंडर करने की चेतावनी: लगातार हो रही तोड़फोड़ और सुरक्षा न मिलने से परेशान होकर शराब ठेकेदारों ने जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. ठेकेदारों का कहना है कि प्रशासन कानून-व्यवस्था संभालने में नाकाम रहा है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है, इसलिए वे अपनी दुकानों के लाइसेंस सरेंडर करना चाहते हैं। ​शिवपुरी जिले में लगातार शराब दुकानों में हो रही तोड़फोड़ और हिंसा से तंग आकर सभी शराब ठेकेदार एकजुट होकर आबकारी कार्यालय पहुंचे।
 ठेकेदारों ने शासन-प्रशासन से दुकानों और कर्मचारियों की सुरक्षा की गुहार लगाई।
सुरक्षा न मिलने पर सभी दुकानों के लाइसेंस और चाबियां प्रशासन को सौंपने का ऐलान, ठेकेदार बोले, ​अफवाह का असर
सागर में नकली शराब कांड के बाद उपजे भ्रम के कारण करेरा, नरवर, अमोला, खोड़, मनपुरा और अमोलपठा की 8-10 दुकानों में तोड़फोड़ की गई। ठेकेदारों ने साफ किया कि लाइसेंस प्राप्त दुकानों पर मानक अनुसार वैध शराब ही बेची जाती है। ​भीड़ और जनाक्रोश के बीच ठेकेदारों ने प्रशासन से तुरंत सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है ताकि दुकानें सुचारू रूप से चलाई जा सकें।
मैदानी अमले को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश
*मदिरा का अवैध निर्माण, परिवहन, विक्रय की सूचना हेतु आबकारी विभाग ने बनाया नियंत्रण कक्ष
शिवपुरी में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत अवैध रूप से मदिरा का निर्माण, परिवहन, कब्जा अथवा विक्रय किया जाना दंडनीय अपराध है। 
 कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा प्रभावी सूचना तंत्र के लिए कंट्रोल रूम गठित कर नंबर जारी किए गए हैं ताकि अवैध मदिरा भंडारण एवं विक्रय की जानकारी दी जा सके और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। सूचना तंत्र को मजबूत बनाने के लिए पटवारी राजस्व निरीक्षक को भी इस प्रकार की अवैध मदिरा भंडारण एवं विक्रय की जानकारी होने पर तत्काल संबंधित पुलिस थाने के थाना प्रभारी सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य मैदानी अमले द्वारा भी अब इसकी निगरानी की जाएगी। स्थानीय स्तर पर तैनात शासकीय सेवकों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता नगरीय निकाय क्षेत्र में नियुक्त नगर पालिका के कर्मचारी वार्ड प्रभारी को इस संबंध में निर्देशित किया गया है कि वह संबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से मदिरा का निर्माण परिवहन कब्जा या विक्रय की जानकारी संबंधित मजिस्ट्रेट या थाना प्रभारी को उपलब्ध कराएंगे ताकि समय पर प्रभावी कार्यवाही की जा सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। जिला आबकारी अधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखकर मैदानी ह
अमले को निर्देशित करने के लिए कहा है।
इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
अवैध मदिरा से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना देने या शिकायत दर्ज कराने हेतु आबकारी विभाग द्वारा वृत्तवार अधिकारियों एवं नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर जारी किए गए हैं। आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मो. 9993963103, आबकारी वृत्त शिवपुरी / पिछोर मो. 9993963103, आबकारी वृत्त करेरा मो. 9300809126, आबकारी वृत्त पोहरी मो. 7879278698, आबकारी वृत्त कोलारस मो. 8435675150 शामिल है। आमजन तथा मैदानी शासकीय कर्मचारी अवैध शराब की बिक्री, परिवहन या निर्माण की जानकारी सीधे इन नंबरों पर देकर प्रशासन को अवगत करा सकते हैं।
​#Shivpurimamakadhamakanews  #ExciseDepartment #LiquorContractors











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129