शिवपुरी। वर्तमान में जिला स्तरीय व संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं, शिवपुरी डीईओ आकाश सिंह यादव के निर्देशन और जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे के मार्गदर्शन में शिवपुरी के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी काबिलियत साबित कर रहे हैं।इसी क्रम में मुरैना में 7 से 9 सितंबर को आयोजित हुई 70वी संभाग स्तरीय 14 वर्षीय बालक-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में शिवपुरी की टीम का दबदबा रहा। बालक वर्ग फाइनल में मुरैना को शिवपुरी के बेटों ने दो के मुकाबले शून्य के स्कोर से हराकर एकतरफा जीत हासिल की।और खिताब पर कब्जा किया। इससे पहले बालक वर्ग की टीम ने सेमीफाइनल में ग्वालियर को पेनल्टी शूटआउट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था ।वहीं बेटियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया हालांकि बालिका टीम उपविजेता रही , फाइनल में बालिका वर्ग की टीम की भिड़ंत मुरैना से हुई थी।और टीम को 2-0 से शिकस्त मिली,इससे पहले लीग मुकाबलों में शिवपुरी की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। संभागीय प्रतियोगिता में शिवपुरी दल प्रबंधक अनिल मलावारिया, फुटबॉल कोच मकसूद खान (कल्लू उस्ताद ), टीम मैनेजर सुनीता गोस्वामी और रश्मि भटनागर शामिल हुए।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें