shivpuri शिवपुरी। शहर में नव दिवसीय श्री माँ जानकी कथा का आयोजन किया जा रहा है। महामण्डलेश्वर श्री पुरुषोत्तमदास जी महाराज ने बताया कि कथा व्यास पातालपुरी पीटश्रीमद जगतगुरू बालक देवाचार्य जी महाराज काशी होंगे।
इस कथा के मुख्य यजमान श्रीमती अंजली शर्मा एवं देवेंद्र शर्मा (लल्लू भैया) हैं। 10 सितम्बर से 18 सितंबर तक शहर के कत्था मिल के सामने स्थित श्री रामजानकी तुलसी आश्रम बड़े हनुमान जी मंदिर पर कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन कथा होगी। इसके पूर्व 10 सितम्बर को कलश यात्रा निकाली जाएगी जो प्रातः 8 बजे, माँ राजेश्वरी मंदिर से आरंभ होकर अस्पताल चौराहा से कोर्ट रोड, माधव चौक होते हुए कमलागंज से श्री रामजानकी तुलसी आश्रम बड़े हनुमान जी मंदिर कथा स्थल पहुँचेगी।
आप सभी धर्मप्रेमी बंधुओं एवं परिवारजनों श्री माँ जानकी कथा (नव दिवसीय) के पावन आयोजन में सादर आमंत्रित हैं।
कथा प्रारंभ: 10 सितम्बर 2026, गुरुवार
समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
कथा समापन: 18 सितम्बर 2026, शुक्रवार
19 सितम्बर 2026, शनिवार को
हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा, श्रद्धांजलि उत्सव एवं संत सम्मेलन का आयोजन होगा।
कलश यात्रा: प्रातः 8 बजे, माँ राजेश्वरी मंदिर से श्री रामजानकी तुलसी आश्रम बड़े हनुमान जी मंदिर तक।
कथा स्थल: श्री रामजानकी तुलसी आश्रम, बड़े हनुमान जी कटघ्यामिल के सामने, ए.बी. रोड, शिवपुरी (म.प्र.)
मुख्य यजमान:
श्रीमती अंजली शर्मा एवं देवेंद्र शर्मा (लल्लू भैया)











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें