Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: शिवपुरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव: 'यशोदा मइया' बनीं माताओं के साथ साथ बने नन्हे 'राधा-कृष्ण' ने मोहा सबका मन

गुरुवार, 3 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले के अग्रणी और बच्चों की बेहतर शिक्षा के प्रति समर्पित "शिवपुरी पब्लिक स्कूल" में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, भक्ति और सांस्कृतिक उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर पूरी तरह से ब्रजधाम के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम को खास बनाने के लिए एक विशेष थीम रखी गई थी, जिसमें प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा दूसरी और तीसरी तक के छोटे-छोटे बच्चे राधा और कृष्ण के मनमोहक रूप में सज-धज कर पहुंचे, वहीं उनकी माताओं (महिला अभिभावकों) ने 'यशोदा मइया' के रूप में शिरकत की।
​कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप के पूजन और आरती के साथ हुई। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। माखन चोरी, कालिया नाग मर्दन और राधा-कृष्ण की रासलीला पर आधारित डांस और नाटकों ने वहां मौजूद हर शख्स को मंत्रमुग्ध कर दिया।
​माताओं ने किया जमकर डांस, भजनों से गुंजायमान हुआ प्रांगण
केवल बच्चे ही नहीं, बल्कि यशोदा मइया के रूप में आईं माताओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने भक्तिगीतों और पारंपरिक गानों पर जमकर डांस किया और उत्सव के आनंद को दोगुना कर दिया।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129