“आयो जस्सो कन्हैया लाल की” — जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विशेष आयोजन
शिवपुरी। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मंशापूर्ण हनुमान जी मंदिर में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर मंदिर के महंत श्री अरुण शर्मा ( राम जी) एवं पंडित लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को शाम 7:30 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन-संध्या एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान भक्तजन श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर होकर जन्माष्टमी उत्सव का आनंद लेंगे। हमने इस अवसर पर उनसे बातचीत की। साथ में पंडित लक्ष्मीकांत शर्मा जी मौजूद थे।
मंदिर प्रबंधन एवं भक्तगणों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें