Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: शतरंज, अयांश गुप्ता और आकर्षित शर्मा ने शिवपुरी का परचम लहराया अब शालेय राज्य स्तरीय के लिए चयन

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। आर.के. मेमोरियल चेस एकैडमी, शिवपुरी से विद्यार्थी विशेष उपलब्धि हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। एकैडमी संचालक पवन वशिष्ठ ने एक प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि  दतिया में आयोजित संभागीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता में अयांश गुप्ता ने अपने मैच 4-1 बड़े अंतर से जीत कर अपना स्थान सुनिश्चित कराया दूसरी ओर आकर्षित शर्मा ने बड़े ही शानदार 5-0 से जीतकर  अपने मैच स्टेट के लिए सुनिश्चित कराया। दोनों खिलाड़ियों को मेडल से सम्मानित किया । अब आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सीहोर में ग्वालियर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। आकर्षित हैप्पी डेज स्कूल और अयांश  सेंट चार्ल्स स्कूल के विद्यार्थी हैं। खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी हैं।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129