शिवपुरी। यूआईटी आरजीपीवी शिवपुरी में Smart India Hackathon (SIH) के अंतर्गत Internal Hackathon का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी संचालक प्रो. एस. के. धाकड़ के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
Internal Hackathon का उद्देश्य विद्यार्थियों को नवाचार, तकनीकी कौशल एवं समस्या-समाधान की दिशा में प्रोत्साहित करना तथा उन्हें Smart India Hackathon के आगामी चरण के लिए तैयार करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों की विभिन्न टीमों ने अपने नवीन विचारों एवं तकनीकी समाधानों का प्रस्तुतीकरण किया।
कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर नरेंद्र धाकड़ रहे, जबकि जज के रूप में डॉ. अतुल धाकड़ एवं पलाश गोयल ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट एवं प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए चयन के आगामी चरण के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सुझाव प्रदान किए।
इस अवसर पर संस्थान में इंजीनियर्स डे भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी विकास एवं राष्ट्र निर्माण में इंजीनियर्स की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ समाज एवं देश की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए अपने ज्ञान का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रभारी संचालक प्रो. डॉ एस. के. धाकड़ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें Innovation, Teamwork और Entrepreneurship की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें